मधेपुरा के प्रभारी मंत्री लेसी सिंह मुरहो के पूर्व मुख्यमंत्री और मंडल आयोग के अध्यक्ष स्व बीपी मंडल के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की

मधेपुरा जिला के भ्रमण के क्रम में श्रीमती लेशी सिंह, प्रभारी मंत्री -सह- माननीया मंत्री, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत-मुरहो में भूतपूर्व मुखिया सुभाष यादव के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके परिजनों एवं आमजनों से मुलाकात की गयी।
तत्पश्चात जिला अतिथि गृह, मधेपुरा में माननीया मंत्री महोदया द्वारा जिला पदाधिकारी, मधेपुरा, पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की गयी एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। तत्पश्चात आमजनों से मुलाकात कर क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली गयी।