होली से पूर्व पुलिस का बड़ा एक्शन,मधेपुरा में 3.5 किग्रा गांजा व नौ लाख रूपया के साथ तस्कर गिरफ्तार

मधेपुरा में 3.5 किग्रा गांजा व नौ लाख रूपया के साथ तस्कर गिरफ्तार

होली पर्व को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, खगड़िया के चौथम थाना में पकराएं युवक के निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है!पुलिस की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है.


मधेपुरा पुलिस ने होली पर्व को लेकर गांजा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव वार्ड संख्या 12 स्थित घर पर छापेमारी कर गांजा तस्कर फूलचंद मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर के घर से तीन किलो पांच सौ ग्राम गांजा और 939250 रूपया नगद बरामद किया है। मौके पर से पुलिस ने तस्कर के एक मोबाइल, एक बाईक और एक तराजू जब्त किया है।

यह कार्रवाई खगड़िया जिले के चौथम थाना की पुलिस की सूचना पर की गई है। चौथम पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को पकड़ा था। वहां पकराएं गए युवक ने पुलिस को मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम गांव के फूलचंद मंडल के पास से गांजा खरीदने की बात कही थी।

उसके बाद चौथम थाना की पुलिस ने मधेपुरा पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मधेपुरा पुलिस ने कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वरीय अधिकारियों का होली पर्व को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश प्राप्त हैं। इसी क्रम में चौथम थाना पुलिस की सूचना पर ग्वालपाड़ा के प्रभारी थानाध्यक्ष ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए वरीय अधिकारी को सूचना दी।

जहां मधेपुरा के एसपी संदीप सिंह ने उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में एसडीपीओ अविनाश कुमार के अलावा सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, पुअनि उपेन्द्र कुमार, सअनि तमजीद अहमद खा, सअनि ब्रजेश कुमार, मनोज कुमार चौथम थाना की पुलिस सशस्त्र बल के सिपाही शामिल थे।इस अभियान में दंडाधिकारी के रूप में ग्वालपाड़ा के अंचलाधिकारी भी साथ थे।

गठित टीम के द्वारा फुलचन्द मंडल पिता कारीलाल मंडल गांव श्याम वार्ड 12 थाना ग्वालपाड़ा जिला मधेपुरा के घर पहुंचकर विधिवत् छापामारी किया ।

छापेमारी के दौरान आरोपित के घर से कुल 3.5 किग्रा गांजा, नगद रूपया एवं अन्य सामान बरामद किया गया । समान बरामदगी को लेकर फुलचंद मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस संदर्भ में ग्वालपाड़ा थाना में आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में अग्रततर कार्रवाई की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि इससे पहले पिछले वर्ष में सहरसा के पस्तपार थाना में भी आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हैं। अन्य मामलों में आरोपित के खिलाफ अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved