Purnea:पंखे से झूलता मिला सहकारिता पदाधिकारी की पत्नी का शव

पंखे से झूलता मिला सहकारिता पदाधिकारी की पत्नी का शव शहर के हाट स्थित सांसद पप्पू यादव के आवास के घर के नजदीक हवाई अड्डा रोड वाले रास्ते में किराये के मकान में रहनेवाले बी कोठी में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पद पर कार्यरत चंदन कुमार के पत्नी की संदिग्ध हालत में कमरे के पंखे से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया तफ्तीश शुरू कर दी।

मृतिका की पहचान खगड़िया जिले के महेशखूंट निवासी चंदन कुमार की 30 वर्षीया पत्नी मन्नू कुमारी के रूप में की गई है। चंदन कुमार वर्तमान में बीकोठी प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मृतिका के पिता राम बालक पासवान इस घटना की खबर सुनकर हैरान हैं।‌ ससुर और सेवानिवृत्त एएसआई शिवशंकर पासवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह तक सब सामान्य था। मन्नू अपने पति चंदन के साथ बैठकर टीवी देख रही थी।

इसी दौरान उसने सिर में तेज दर्द की शिकायत की और आराम करने के बहाने अपने कमरे में चली गई। अंदर से कमरा बंद कर लेने के काफी देर बाद जब मकान मालकिन ने किसी काम के सिलसिले में मन्नू को फोन किया, तो उसने कॉल नहीं उठाया।

जब बार-बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तब पति चंदन कुमार कमरे के पास पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं मिलने पर संदेह होने पर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर लोग परेशान थे। मन्नू का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था।
फिलहाल पुलिसिया तफ्तीश जारी है।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved