DM की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित

DM की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित



मधेपुरा जिला समाहरणालय स्थित झल्लू बाबू सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में आईसीडीएस एवं मिशन शक्ति योजना की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आईसीडीएस अंतर्गत संचालित सभी छः सेवाएं के साथ-साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आँगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा, शौचालय की सुविधा एवं बिजली की सुविधा से संबंधित समीक्षा की गई.
समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को सभी आँगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल सुविधा, शौचालय एवं बिजली की सुविधा सभी संबंधित विभाग के समन्वय कर उपलब्ध कराने, आँगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तेजी लाने, लक्ष्य के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत शतप्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने, पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत लाभुकों का शतप्रतिशत FRS करने, FRS के माध्यम से THR का एंट्री पोषण ट्रैकर एप पर करने का निर्देश दिया गया.
वही महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित मिशन शक्ति योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत थाना स्तर पर लंबित वादों के निष्पदान हेतु जिलाधिकारी स्तर से पत्र भेजने एवं जिला हब फॉर एपावरमेंट ऑफ़ वीमेन अंतर्गत लंबित वादों क़ो संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निष्पदान करने तथा सभी प्रखंडो से आवेदन संग्रह करने का निदेश दिया गया.
बैठक में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सीमा कुमारी, सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जिला समन्वयक, NNM, केंद्र प्रशासक, सभी प्रखंड समन्वयक एवं सभी महिला पर्यवेक्षिका मौजूद थी.

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved