
दारोगा की तैयारी करने वाला युवक चढ़ा दारोगा के हत्थे अंग्रेजी के साथ हुआ गिरफ्तार
दारोगा बनने का तैयारी तो करता था, बहाली में घुस देने के लिए शराब का भी तस्करी भी करता था। अब चढ़ गया दारोगा के हत्थे।हाथीदह पुलिस ने एक दारोगा परीक्षार्थी को शराब की तस्करी के आरोप में दबोच लिया है।गिरफ्तार युवक के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
युवक गौरव कुमार बंगाल से शराब की खेप के साथ ट्रेन के जरिये हाथीदह स्टेशन पर पहुंचा था।एक ट्राली और एक पिट्ठू बैग में भरकर लायी गयी शराब राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के गांव सिमरिया पहुंचाई जा रही थी।एक गुप्त सूचना के आधार पर हाथीदह पुलिस ने शराब की खेप के साथ युवक को दबोच लिया।
युवक गौरव कुमार ने इसी माह दारोगा का परीक्षा दिया था।शराब की तस्करी के आरोप में युवक की गिरफ्तारी से दारोगा बनने का सपना चकनाचूर हो गया है।उल्लेखनीय है कि हाथीदह स्टेशन से बड़े पैमाने पर शराब की खेप उतारकर बेगूसराय भेजी जाती है।
इस धंधे में महिला तस्करों की भी संलिप्तता उजागर हुई है वहीं कई महिलाओं को शराब के साथ गिरफ्तार भी किया जा चूका है, दरअसल पुलिस के लाख प्रयासों के बाबजूद ट्रेन शराब तस्करी के लिये सबसे मुफीद साधन बना हुआ है,जिससे झारखंड और बंगाल से शराब लाकर मध्य और उत्तर बिहार ले जाई जाती रही है!
रंजन कुमार, SHO, हाथीदह