पुलिस ने साइबर ठगी का 4,48000 रुपया कराया वापस

पुलिस ने साइबर ठगी का 4,48000 रुपया कराया वापस

सोशल मीडिया के दौर में लोग लगातार साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं हर दिन कहीं ना कहीं लोगों के साथ धोखाधड़ी हो रही है वहीं पूर्णिया में साइबर ठगी के मामले के उद्भेदन में पुलिस लगातार बेहतर काम कर रही है पीड़ित व्यक्ति को ठगी किया गया रुपया भी वापस करवा रही है। इस क्रम में
साईबर थाना पूर्णियां की टीम ने साईबर ठगी के पीड़ित मो0 इफ्तेखार आलम को साईबर ठगी किया गया 4,48,000 रुपया वापस कराया। साइबर डीएसपी चंदन ठाकुर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि साइबर ठगी होती है तो बिना देर किये टाल फ्री नंबर 1930 पर इसकी सूचना दें संबंधित साइबर थाना में केस अवश्य दर्ज कराएं। इससे आपका रुपया ठग नहीं निकाल पाएगा।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved