
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर….
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के बारामती जिले में हुये विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि यह विमान हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि अजित पवार एक कर्मठ एवं कुशल राजनेता थे। महाराष्ट्र की राजनीति में उनका अहम योगदान था। वे मृदुभाषी, बेहद मिलनसार एवं लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
माननीय मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।