
बिहार की समग्र समृद्धि के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज मधुबनी जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान 298 करोड़ रुपए की लागत की 101 योजनाओं का शिलान्यास तथा 93 करोड़ रुपए की लागत की 294 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही मिथिला हाट फेज-।। (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) योजना का निरीक्षण किया। अररिया संग्राम में पंचायत सरकार भवन एवं तालाब का निरीक्षण किया तथा जीविका भवन का लोकार्पण भी किया।
जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके अतिरिक्त वहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।