27KM का माइलेज, बजट में आने वाले 5 सबसे सस्ती कार, कीमत मात्र ₹5.50 लाख से शुरू

Top 5 Best Affordable SUV in India: कार खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन मिडिल क्लास के लोगो के लिए बेस्ट एक्सयूवी कार को चुना बहुत कठिन होता है, इस लिए हम मजबूत बिल्ड, बेहतर माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के साथ आने वाली पांच एक्सयूवी कार के बारे में बताने वाले है। इन्ह एक्सयूवी कार को 10 लाख रुपया से कम कीमत में खरीद सकते है। यह बजट में आने वाली Affordable SUV कार है।
Tata Punch
टाटा पंच एक बजट में आने वाली एक्सयूवी कार है। इसकी कीमत शुरुआती एक्स शोरूम 5.50 लाख रुपया से शुरू होती है। यह एक्सयूवी कार 1.2 लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 87 bhp पावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता वाले इंजन के साथ आती है। जबकि इस कार के CNG वेरिएंट में 72 bhp पावर और 103 Nm टॉर्क को जनरेट करती है। टाटा पंच एक्सयूवी कार पेट्रोल पर 18 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है। जबकि सीएनजी पर 27 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है। इस कार में 10.25 इंच की टचस्क्रीन, वॉयस असिस्टेड, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 366 लीटर बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के मामले में यह 5 स्टार GNCAP रेटिंग के साथ आती है। वही कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा और डुअल एयरबैग्स के साथ मिलती है।
Hyundai Exter
हुंडई एक्सटर बजट में आने वाली एक्सयूवी कार है। इसकी कीमत शुरुआती एक्स शोरूम 5.68 लाख रुपया से शुरू होती है। यह एक्सयूवी कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। हुंडई एक्सटर एक्सयूवी कार पेट्रोल 20 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है। कार में बड़ा टचस्क्रीन और स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स मिलते है। अपने सेगमेंट में वायरलेस चार्जिंग और 391 लीटर बूट स्पेस भी मिलता है।
Maruti Suzuki Fronx
मारुति सुजुकी फरोग जबरदस्त माइलेज वाली एक्सयूवी कार है। इसकी कीमत शुरुआती एक्स शोरूम 6.85 लाख रुपया से शुरू होती है। यह एक्सयूवी कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती हैं, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो और 1.2 लीटर के साथ सीएनजी मॉडल में आती हैं। एक्सयूवी कार पेट्रोल पर 20 से लेकर 23 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है। वही सीएनजी में 28 किलोमीटर का माइलेज मिलता हैं। कार में 9 इंच का टचस्क्रीन, 360 डिग्री का कैमरा, वायरलेस चार्जिंग मिलता है, वही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग और ABS का फीचर्स मिलता है।
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO कार ज्यादा स्पेस के साथ आती है।
इस कार की शुरुआती कीमत एक्स-शोरूम 7.28 लाख रुपया से शुरू होती है।
इस कार के पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर के साथ आता है, 110-129 bhp पावर और 200-230 Nm टॉर्क को जनरेट करता है। वही इसके डीजल इंजन 1.5 लीटर के साथ आता है। यह 115 bhp और 300 Nm का टॉर्क को जनरेट करता है। पेट्रोल कार 18 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है, वही इसके डीजल कार 21 किलोमीटर का माइलेज प्रदान करती है।
यह एक्सयूवी कार 360 डिग्री कैमरा के साथ आती है, इसमे पैनोरामिक सनरूफ, 10.25 इंच का टचस्क्रीन मिलता है, वही 364 लीटर बूट स्पेस भी मिलता है।
Tata Nexon
टाटा नेक्सन एक एक्सयूवी कार है, इस कार की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 7.32 लाख रुपया के आस पास है। इस एक्सयूवी कार के पेट्रोल इंजन 1.2 लीटर टर्बो 118 bhp और 170 Nm का टॉर्क को जनरेट करने की क्षमता रखता है। डीजल 1.5-लीटर 113 bhp और 260 Nm का टॉर्क को जनरेट करने की क्षमता रखता है। जबकि सीएनजी में 99 bhp और 170 Nm का टॉर्क को जनरेट करने की क्षमता रखता है। पेट्रोल कार में 15 किलोमीटर का माइलेज मिलता है। इस कार में पैनोरामिक सनरूफ, JBL साउंड सिस्टम, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट फीचर्स मिलता है। सेफ्टी के लिए इस कार में 5 स्टार रेटिंग के साथ आती है। इसमे 6 एयरबैग्स मिलते है।