मधेपुरा:मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पहले मधेपुरा डीएम ने लिया जायजा

चौसा प्रखंड के रसलपुर धुरिया, मुख्यालय और फुलौत में तैयारियों का निरीक्षण
जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने बुधवार को चौसा प्रखंड कार्यालय सहित अलग-अलग पंचायतों का दौरा किया। मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ धुरिया पंचायत के कलासन , चौसा प्रखंड कार्यालय,अरजपुर पुर्वी पंचायत के भटगमा सहित फुलौत का जायजा लिया।
डीएम ने विशेष रूप से वीरपुर से बिहपुर कोसी नदी फुलौत में निर्माणाधीन पुल का जायजा लिया तथा फुलौत अमनी जाने वाली सड़क तथा फुलौत में बन रहे पावर ग्रिड सबस्टेशन सहित कई योजनाएं का लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।
मौके उप विकास आयुक्त अनिल बाशाक, उदाकिशुनगंज अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष, सीडीपीओ अविनाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीना आजाद, सीओ उदयकांत मिश्र, सीडीपीओ दुर्गेश कुमार ,बिजली जिला पार्षद अनिकेत कुमार मेहता, मुखिया बबलू ऋषिदेव
जेई संजीव कुमार, कर्मचारी मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी वो कर्मी मौजूद थे।