मधेपुरा:फूलकुमारी देवी को दिया गया मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति लिमिटेड का निबंधन का प्रमाण पत्र

मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखण्ड प्राथमिक मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति लिमिटेड का निबंधन का प्रमाण पत्र राजगंज पंचायत के बैजनाथपुर वार्ड नंबर 01 की रहने वाली फूल कुमारी देवी को दिया गया।

बुधवार को राजगंज पंचायत अंतर्गत बैद्यनाथपुर गांव की निवासी फुल कुमारी देवी को बिहारीगंज प्रखंड प्राथमिक मधुमक्खी पालन, शहद उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति लिमिटेड का निबंधन प्रमाण पत्र औपचारिक रूप से जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा सौंपा गया।प्रमाण पत्र मिलने के बाद गांव एवं पंचायत स्तर पर खुशी का माहौल देखा गया।


बताया गया कि इस सहकारी समिति के गठन से क्षेत्र में मधुमक्खी पालन को संगठित रूप मिलेगा।शहद उत्पादन, उसके प्रसंस्करण और विपणन की बेहतर व्यवस्था होने से ग्रामीणों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।खासकर महिला किसानों और छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस योजना से गांव में रोजगार के नए साधन विकसित होंगे। मधुमक्खी पालन से न केवल अतिरिक्त आय होगी, बल्कि कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी, क्योंकि परागण की प्रक्रिया बेहतर होगी। इससे फसल की गुणवत्ता और पैदावार दोनों में सुधार आने की उम्मीद है।


प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद फुल कुमारी देवी ने कहा कि यह पहल गांव के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि समिति के माध्यम से पारदर्शी तरीके से काम किया जाएगा और अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे जोड़ा जाएगा।


ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि सहकारी समिति के माध्यम से शहद उत्पादन को एक नई पहचान मिलेगी और बिहारीगंज प्रखंड के गांव आर्थिक रूप से मजबूत इस मौके पर कार्यकरणी सदस्य रिंकू देवी, मंजू देवी, रंभा देवी उपस्थित रहें।

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved