फुलौत थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मोरसंडा पंचायत के नवटोलिया वार्ड संख्या 7 निवासी बालवीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से एक देसी कट्टा बरामद किया है ।
थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और बढ़ा दी गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।