
उदाकिशुनगंज में सरस्वती पूजा संपन्न, नम आंखों से माता को दी गई विदाई
उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। पूजा को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा गया। पूजा के दूसरे दिन शनिवार को नम आंखों से माता को विदाई दी गई। कुछ जगहों पर रविवार को प्रतिमा विसर्जित की जाएगी। पूजा के अवसर पर विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सार्वजनिक जगहों और घरों पर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। कुछ जगहों पर युवा संगठनों द्वारा पूजा का आयोजन किया गया। छात्रों ने पूजा का जमकर लुत्फ उठाया।
प्रखंड मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूमधाम से पूजा संपन्न हुआ। पूजा आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कहीं से भी अप्रिय वारदात की खबर नहीं है। पूजा को लेकर चिन्हित जगहों पर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई थी।
पूजा को लेकर एसडीएम पंकज घोष, एसडीपीओ अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुधाकर कुमार काफी सक्रिय दिखें।