madhepura:एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा मुस्कान होंगी सम्मानित

एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा मुस्कान होंगी सम्मानित

गणतंत्र दिवस पर हरिहर साहा महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान को कालेज प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा


उदाकिशुनगंज अनुमंडल स्थित हरिहर साहा महाविद्यालय की होनहार छात्रा मुस्कान खातून को एथलेटिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गणतंत्र पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. जवाहर पासवान द्वारा प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी टीम कोच एवं अर्थपाल डा. अरुण कुमार महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि मुस्कान खातून ने हाल ही में कीड़ा एवं सांस्कृतिक परिषद, मधेपुरा के तत्वावधान में पार्वती साइंस कॉलेज मधेपुरा में आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में महाविद्यालय की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान खातून पिता मु. फारूक अली ने प्रथम स्थान, जबकि 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उसका चयन अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिसका आयोजन बेंगलुरु में हुआ, जहां उसने महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा वह राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित रेड रन प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुई थी। जिसका आयोजन पटना में किया गया था। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा मुस्कान खातून के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस पर छात्रों के बीच होगा दोस्ताना क्रिकेट मैच

हरिहर साहा महाविद्यालय, उदाकिशुनगंज के कीड़ा पदाधिकारी क्रिकेट टीम के कोच एवं अर्थपाल डा.अरुण कुमार महतो ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पर महाविद्यालय के छात्रों के बीच में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।

जिसके मुख्य अतिथि  एवं उद्घाटनकर्ता  महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. जवाहर पासवान होंगे l क्रिकेट मैच 20-20 ओवरों का खेला जाएगा l यह क्रिकेट मैच सेमेस्टर 1 ( सत्र 2025 -29), सेमेस्टर 3 (सत्र 2024 – 28), सेमेस्टर 5( सत्र 2023 -27 ) और महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों के बीच खेला जाएगा l भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा l

Gaurav Thakur
Author: Gaurav Thakur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright 2025 | dainikbharatbhoomi.com | All Rights Reserved